अटेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के हेमंत कटारे जीते
भिंड। मध्य प्रदेश में भिंड जिले के अटेर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में अंतिम और 21वें राउंड की समाप्ति के बाद जैसे ही परिणाम सामने आया, वैसे ही कांग्रेस के हेमंत कटारे की जीत तय हो गई। इस राउंड में कम वोट कांग्रेस को मिले, लेकिन 857 वोटों से यह सीट जीत गई। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने टवीट करके इसे लोकतंत्र की जीत बताया।
दिग्गज नेता सत्यदेव कटारे के निधन की वजह से खाली हुई सीट पर कांग्रेस ने उनके बेटे हेमंत कटारे को उम्मीदवार बनाया था, जबकि भाजपा ने कद्दावर नेता अरविंद सिंह भदौरिया पर दांव लगाया था।
मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शासकीय एमजेएस महाविद्यालय में शुरु हुई। मतगणना के दौरान हेमंत कटारे और भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह भदौरिया के बीच कांटे की टक्कर रही। आरंभिक दौर में भदौरिया आगे रहे लेकिन बाद के दौर में कटारे आगे निकल गए। इस मतगणना में 21 राउंड थे और थोड़ी देर पहले इसका रिजल्ट सामने आया। इस राउंड में कांग्रेस को केवल 619 वोट मिले और भाजपा 2610, लेकिन कांग्रेस की बढ़त पहले के राउंड थीं। इसके साथ ही कांग्रेस के हेमंत कटारे करीब 857 वोटों से अटेर विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। शुरुआत में ऐसा बताया गया कि भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया ने कलेक्टर को रिकाउंटिंग का आवेदन दिया है।
अटेर विधानसभा उपचुनाव के चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने टवीट करके हार स्वीकार की और कहा कि लोकमत की जीत है।
अटेर में भाजपा की हार पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत को वोटरों की सहानुभूति मिली। हमें उम्मीद थी कि, कुछ न कुछ वोटों से हम जीतेंगे। वहीं मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाले अब जवाब दें।
अटेर उपचुनाव के 18 डाक मतपत्रों की गिनती में भाजपा को 4, कांग्रेस को 12, सपा को 1 और निर्दलीय को एक वोट मिला। डाक मतपत्रों के बाद ईवीएम से यहां पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2891, भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को 2867 वोट मिले।
दूसरे राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2831 और भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को 3500 वोट मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 637 वोट से बढ़त बनाई।
तीसरे राउंड में भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को 3144 वोट और कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2622 वोट मिले।
चौथे राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2816 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2200 वोट मिले। जिसमें दोनों के बीच 616 वोटों के अंतर से कांग्रेस आगे रही। वहीं इस राउंड तक 513 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आगे रहे।
पांचवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2133 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2415 वोट मिले। इसमें 318 वोटों के अंतर से भाजपा आगे रही, वहीं इस राउंड तक भाजपा प्रत्याशी 831 वोटो की बढ़त से आगे रहे।
छठवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 3000 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2435 वोट मिले। इसमें कांग्रेस 565 वोट से आगे रही। इस राउंड तक भाजपा 266 वोटों से आगे है।
सातवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2957 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2860 वोट मिले। जिसमें में कांग्रेस 97 वोटों से आगे रही। वहीं अभी तक हुई काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी 169 वोटों से आगे रहे।
आठवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 3254 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2762 वोट मिले। जिसमें 492 वोटों से कांग्रेस आगे रही। इसके बढ़त के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अभी तक हुए राउंड में 323 वोट से आगे हो गए।
नौवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटार को 2969 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2833 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस 136 वोट से आगे रही, वहीं अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस 459 वोट से आगे हो गई।
दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 2870 और भाजपा प्रत्याशी को 2088 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस 782 वोट से आगे रही। अब तक हुए काउंटिंग राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे 1280 वोटों से आगे हो गए।
ग्यारहवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2508 और भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को 3396 वोट मिले। इस राउंड में भाजपा 888 वोटों के अंतर से आगे हो गई, वहीं इस अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस 387 वोटों से आगे रही।
बारहवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस को 4048 वोट मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी को 2180, इस राउंड में कांग्रेस 1868 वोट से आगे हो गई। अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस अब 2255 वोट से आगे है।
तेरहवें राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को 4002 और भाजपा को 2422 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 1580 वोट से आगे रहे, वहीं अब हुई काउंटिंग में कांग्रेस 3835 वोटों से आगे है।
चौदहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 3261 और भाजपा प्रत्याशी को 2529 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस 732 वोट से आगे रही। अब तक की काउंटिंग में कांग्रेस 4565 वोट से आगे रही।
पंद्रहवें राउंड में कांग्रेस को 4150 और भाजपा को 2218 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस 1932 वोट से आगे रहीं वहीं अब तक की काउंटिंग में कांग्रेस 6497 वोट से आगे रही।
सोलहवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस को 3022 और भाजपा को 1900 वोट मिले। जिसमें 1122 वोटों से कांग्रेस आगे रही। वहीं अब तक हुई मतगणना में 7619 वोटों से कांग्रेस आगे रही।
सत्रहवें राउंड में कांग्रेस को 3115 और भाजपा को 2616 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस 499 वोटों से आगे रही, वहीं अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस 8118 वोटों से आगे रही।
अठारहवें राउंड में कांग्रेस को 2439 और भाजपा को 2724 वोट मिले। इस राउंड में 285 वोटों से भाजपा आगे रही, जबकि अब तक हुई काउंटिंग में कां
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com