-->

Breaking News

विचित्र संयोग: ज‍िस द‍िन ज‍िगरी दोस्‍त ने कहा था दुनिया को अलव‍िदा, उसी तारीख को व‍िनोद खन्‍ना की भी हुई मौत

नई दिल्‍ली: एक्‍टर विनोद खन्‍ना के निधन से यूं तो सारा बॉलीवुड सदमे में है, लेकिन इसके साथ ही बॉलीवुड और कई फैन्‍स एक अजीब से संयोग से आश्‍चर्य चकित भी हैं. दरअसल आज 27 अप्रैल को दिग्‍गज अभिनेता विनोद खन्‍ना का निधन हुआ है और आज से ठीक आठ साल पहले इसी दिन विनोद खन्‍ना के काफी अच्‍छे दोस्‍त और बॉलीवुड एक्‍टर फिरोज खान का भी निधन हुआ था. संयोग ही है कि इन दोनों अभिनेताओं का निधन कैंसर जैसी बीमारी से ही हुआ है. फिल्‍म 'अमर अकबर एंथनी' में विनोद खन्‍ना के भाई का किरदार निभा चुके ऋषि कपूर ने यह संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ऋषि कपूर ने विनोद खन्‍ना के निधन के बाद अपना प्रोफाइल पिक्‍चर भी विनोद खन्‍ना का फोटो लगाया है.

फिरोज खान और विनोद खन्‍ना काफी अच्‍छे दोस्‍त थे. फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल, 2009 को हुआ था. उनका 69 साल की उम्र में कैंसर के चलते निधन हुआ था. वहीं विनोद खन्‍ना का निधन भी कैंसर के चलते 70 साल की उम्र में हुआ है. फिरोज खान और विनोद खन्‍ना सिर्फ दोस्‍त ही नहीं थे, बल्कि फिरोजा खान ने उन्‍हें डायरेक्‍टर भी किया था. वह दोनों फिल्‍म 'शंकर शंभू' में साथ नजर आ चुके हैं.
उनकी साल 1980 में आई फिल्‍म 'कुर्बानी' सबसे सुपरहिट रही थी. विनोद और फिरोज खान की फिल्‍म 'दयावान' को उनके साथ के लिए जाना जाता है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com