अटेर में पुनर्मतदान पर शाम तक हो सकता है फैसला
भोपाल। भिंड जिले के अटेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस एवं भाजपा ने 9 अप्रैल को मतदान के बाद एक-दूसरे पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। साथ ही आयोग से दोनों दलों ने 87 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पुनर्मतदान का मांग पत्र रविवार शाम को ही भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को भेज दिया था। पुनर्मतदान को लेकर चुनाव आयोग का फैसला आज शाम तक आने की संभावना है। यदि रीपोल होता है तो आधा दर्जन से ज्यादा बूथों पर 12 अप्रैल को मत पड़ेंगे।
कांग्रेस की ओर से 41 बूथ एवं भाजपा ने 47 बूथों पर रीपोल की मांग की है। यह बूथ संख्या कुल बूथों का करीब 34 प्रतिशत है। ऐसे में सभी बूथों पर रीपोल कराना संभव नही है। राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के अनुसार अटेर में पुनर्मतदान होना है या नहीं इसका फैसला आज शाम तक दिल्ली से होगा। यदि पुनर्मतदान का फैसला हुआ तो फिर 11 अप्रैल को चुनाव दल बूथों पर भेज दिए जाएंगे और 12 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। यहां बता दें कि अटेर एवं बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 13 अप्रैल को आना है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com