-->

Breaking News

मैनिट के छात्रों का धरना जारी, बाईक बैन को लेकर नाराज

भोपाल। राजधानी के जाने-माने कॉलेज मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में दूसरे दिन भी छात्रों का हंगामा जारी रहा।  अनशन पर बैठे छात्रों का कहना है की पूरे कैम्पस में कई तरह की सुविधाओ का अभाव है। लेकिम प्रबंधन इस पर आंखे मूंदे बैठा है।संस्थान में पीने के लिए पानी नही है, कैन्टीन में गन्दगी है और हॉस्टल में जब-तब सांप निकल आते है।इसके साथ ही छात्रों की मांग है की बाइक बैन का फैसला वापस लिया जाए। हालांकि आज शनिवार के दिन बीती रात से अनशन पर बैठे छात्रों को डायरेक्टर प्रो. नरेंद्र चौधरी ने चर्चा के लिए बुलाया है। चर्चा में डायरेक्टर ने छात्रों को समझाईश दी और अनशन तोड़ने को कहा। साथ ही कहा की अगर उनकी बात नही सुनी गई तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को छात्रों ने बाइक बैन सहित कई समस्याओं को लेकर डायरेक्टर  प्रो. नरेंद्र चौधरी से शिकायत की थी, लेकिन डायरेक्टर ने यह बात कहकर मना कर दिया की  कैंपस में छात्र की मौत हुई है। हमारी प्राथमिकता छात्रों की जिंदगी है ना की बाइक।बता दे की कैंपस के तालाब में छात्र की डूबने से हुई मौत के बाद मैनिट प्रबंधन ने ९ मार्च को आदेश जारी कर हॉस्टल में बाइक रखने पर रोक लगा दी थी। वहीं, छात्रों ने जब दलील दी कि बाइक बैन से कोचिंग जाने में दिक्कतें आएगी तो डायरेक्टर ने जवाब में कहा कि संस्थान में एडमिशन आपने पढ़ाई के लिए लिया है ना की कोचिंग जाने के लिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com