-->

Breaking News

गांधी जी ने नहीं मनाया था आजादी का जश्न, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

भारत की आजादी के संघर्ष को दिशा उसी दिन मिल गई थी, जब 1915 में गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से लौटे और अपने राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले की सलाह पर उन्होंने पहले भारत घूमा।
बाद में 1919 में बिहार के चंपारण से जमीन पर आंदोलन की शुरुआत की। दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई को अपने अनूठे अंदाज और बेहद अलग आंदोलनों चाहे फिर वह सविनय अवज्ञा आंदोलन हो या 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए की गई दांडी यात्रा, गांधी जी ने स्वतंत्रता की पूरी जंग को आर-पार का बना दिया।

लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के जश्न में न तो गांधी शरीक हुए और न ही 14 अगस्त को उनके शिष्य पंडित नेहरू द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण में शामिल हुए। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ त्याग कर देने वाले गांधी जी आखिर क्यों देश की इतनी बड़ी उपलब्धि से दूर रहे और वे उस समय थे कहां?
दरअसल, बहुत ही कम लोग जानते हैं कि भारत के विभाजन के आधार पर मिले आजादी गांधी को मंजूर नहीं थी यही वजह थी कि जब देश आजादी का जश्न मना रहा था उस समय देश का यह पिता बंगाल के नोआखली में दंगों की आग बुझा रहा था।
नोआखाली में हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच सौहार्द कायम करने के लिए गांधी जी गांव-गांव घूमे। उनके पास धार्मिक पुस्तकें ही थीं। उन्होंने सभी हिन्दुओं और मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील की और उन्हें शपथ दिलाई कि वे एक-दूसरे की हत्याएं नहीं करेंगे।

हालांकि ऐसा नहीं था कि गांधी को आजादी के महोत्सव में शिरकत होने के लिए बुलाया नहीं गया बल्कि आजादी मिलने की तारीख से सप्ताह भर पहले पटेल और नेहरू ने एक पत्र भी बापू को निमंत्रण के रूप में भेजा था, लेकिन उन्होंने पत्र लेकर आने वाले दूत को यह कहकर लौटा दिया कि देश में हिंदू और मुसलमान फिर झगड़ पड़े हैं, इसलिए मेरा वहां होना ज्यादा जरूरी है, इतना कहकर बापू कुछ दिनों बापू बाद बंगाल के लिए रवाना हो गए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com