-->

Breaking News

कांग्रेसी पराजय बोध से मिथ्यारोपण कर कुंठा व्यक्त कर रहे है : उमाशंकर गुप्ता


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने अटेर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव मतदान पूर्व तैयारियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि कांग्रेस को अपनी पराजय का अहसास हो गया है। इसलिए पराजय बोध से अभिशप्त होकर मिथ्या आरोप लगा रही है। भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र की परंपराओं और मर्यादाओं की गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध है। कांगे्रस के आरोप गलत और जनता की सहानुभूति बटोरने का टोटका है लेकिन क्षेत्र की जनता भाजपा को विकास का पर्याय मान चुकी है।

उन्होंने बताया कि अटेर विधानसभा क्षेत्र 3 मंडलों में विभक्त है तथा चुनाव की दृष्टि से 17 सेक्टरों में बांटा गया है। क्षेत्र में288 मतदान केन्द्रों तक पार्टी के मतदान अभिकर्ता, सहायक मतदान किट से सज्जित होकर निर्दिष्ट मतदान पर पहुँच चुके है।

उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ता घर घर पहंुचकर मतदाताओं से सतत संपर्क में है और पार्टी प्रत्याशी डॉ. अरविन्द भदौरिया को विजयी बनाने की अपील कर रहे है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि कांग्रेस द्वारा फैलायी जा रही अफवाहों दुष्प्रचार से कतई विचलित न हो और अपने अपने मतदान केन्द्र पर चौकस रहें। जीत क्षेत्र के विकास की होगी। कांग्रेस दीवार पर लिखी इबारत पढ़कर विचलित होकर खंभा नौच रही है।
 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com