-->

Breaking News

बांधवगढ़ क्षेत्र में मतदान पूर्व महाजनसंपर्क के लिए घर-घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता - भूपेन्द्र सिंह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बांधवगढ़ क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मतदान केन्द्रवार मतदान के लिए प्रभार संभाल लिया है। मतदाता किट में मतदाता सूची पेजवार जानकारी से पार्टी की मतदान एजेंट सज्जित है। सभी 19 सेक्टरों में मतदान केन्द्रों पर पेज प्रमुखों के साथ मतदान केन्द्र अभिकर्ताओं, सहायक कार्यकर्ताओं ने प्रभार संभाल लिया है।

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बांधवगढ़ क्षेत्र में इस बार मतदान केन्द्रों में अधिकतम मतदान होने का रिकार्ड बनेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बांधवगढ़ क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी श्री शिवनारायण सिंह अपने पिता श्री ज्ञान सिंह का रिकार्ड तोड़कर जीत का कीर्तिमान बनायेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के चुनाव आचार संहित का सम्मान किया है। उपचुनाव मतदान की कमान स्थानीय कार्यकर्ता ही संभाल चुके है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com