IPL-10 : RPS ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
पुणे। सनराइजर्स हैदराबाद का सामना शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट से हो रहा है। राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आईपीएल-10 में 5 में से 3 मैच हारकर राइजिंग पुणे सुपरजायंट इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर काबिज है। लगातार दो मैच जीतने के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और ऐसे में पुणे के लिए उसे हराना आसान नहीं होगा।
हैदराबाद जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए पुणे को खेल के हर क्षेत्र में मेहमानों से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी और बेन स्टोक्स से सजा पुणे का बल्लेबाजी क्रम अगर अपने रंग में दिखता है तो हैदराबाद के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि पुणे के बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत है। अशीष नेहरा और भुवनेश्वर कुमार शुरू और अंत के ओवरों में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम देते हैं तो मध्य के ओवरों में अफगानी स्पिनर राशिद खान बल्लेबाजों को छकाते हैं और मोएजिज हेनरिक्स इसमें उनका बखूबी साथ देते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, एम. हेनरिक्स, नमन ओझा, रिकी भुई, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, अभिमन्यु मिथुन, मुस्ताफिजुर रहमान, बरिंदर सरन, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, केन विलियम्सन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा, तन्मय अग्रवाल, मो. नबी, एकलव्य द्विवेदी, बेन लॉफलिन, मो. सिराज, राशिद खान, प्रवीण तांबे, क्रिस जॉर्डन।
राइजिंग पुणे सुपरजायंट: एमएस धोनी, स्टीव स्मिथ, आर अश्विन, मयंक अग्रवाल, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, अंकित शर्मा, रजत भाटिया, दीपक चाहर, डेनियल किश्चियन, राहुल चाहर, अशोक डिंडा, फॉफ डु प्लेसिस, लॉकी फर्गुसन, उस्मान ख्वाजा, जसकरन सिंह, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, एडम जम्पा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com