-->

Breaking News

बारामूला सेक्टर में सेना के कैंप में आग, LPG गैस लीकेज हो सकती है वजह

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर के बारामुला में सेना के सिग्नल केंद्र (आर्मी सिग्नल सेंटर) में आज तड़के आग लग गई जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बारामूला में 19 इन्फैन्ट्री डू स्थित सिग्नल केंद्र में आग लग गई।

सेना के तीन दमकलों को आग पर काबू पाने के लिए तत्काल रवाना किया गया। बाद में चार और दमकलों को भी आग बूझाने के काम में लगाया गया। सूत्रों के अनुसार आग लगने से केंद्र को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे में किसी के जख्मी होने की रिपोर्ट नहीं है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com