-->

Breaking News

होर्डिंग लगाकर PM मोदी और CM योगी को दी बधाई तो होगी कार्रवाई

लखनऊ : भाजपा के सत्ता में आते ही शहर के चौराहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए होर्डिंग लगाने की छुटभैया नेताओं में होड़ सी लग गई है। भाजपा के बड़े नेताओं ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद होर्डिंग लगाने वाले नेताओं की बाढ़ सी आ गई है। कुछ ऐसे लोग भी पार्टी के नाम पर होर्डिंग लगा रहे हैं जिनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

शर्मा ने कहा, ‘‘ये लोग सिर्फ अपने आपको पार्टी से जुड़ा हुआ दिखाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार के तौर-तरीकों को भाजपा नहीं चलने देगी। बदलाव दिखना चाहिए। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहना होगा। यदि ये हवाई नेता नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ पार्टी कार्यवाही करेगी।’’

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो होर्डिंग लगाने वाले नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com