सत्याग्रह: दूसरे दिन भी सरकार पर बरसे सिंधिया कहा...
भोपाल| किसानों के मुद्दे को लेकर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सत्याग्रह कर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास के जवाब में सिंधिया का सत्याग्रह है जो किसानों के बीच अपनी मजबूत करने की कोशिश है| किसान आंदोलन और मंदसौर गोलीकांड से सरकार की छवि ख़राब हुई है| इसी मौके पर सिंधिया का किसानों की आवाज बनना भाजपा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है| अब तक अधूरी अलग-अलग रहने वाले दिग्गज कांग्रेस नेता अब सरकार को घेरने एक मंच पर एकजुट हुए हैं | अब तक किसान आंदोलन से दूर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह भी सत्याग्रह में शामिल हुए और सरकार को कई मुद्दों पर घेरा|
सत्याग्रह के दूसरे दिन भी सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज और सरकार पर जमकर हमला बोला है| उन्होंने कहा यह सरकार छल कपट वाली है, किसानों से छलकपट करती है| किसानों के बलबूते सरकार बनी लेकिन किसानों की परवाह नहीं | सिंधिया ने कहा जब तक किसानों को उनका हक़ नहीं मिल जाता उनकी लड़ाई जारी रहेगी| कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी| वहीं किसानों की आत्महत्या के मामले सरकार को घेरते हुए कहा आखिर सरकार कर्ज माफी क्यों नहीं कर रही है| सिंधिया ने कहा सरकार किसानों के साथ साहूकारों की तरह व्यवहार कर रही है। किसानों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उनके घरों में घुसकर लठों से पीटा यह कैसी सरकार है।
सिंधिया बोले में पब्लिक स्कूल में पढ़ा हूं। वहां सिखाया जाता है कठिन से कठिन परिस्थितियों में कैसे काम करना है। हम अच्छी तरह जानते हैं कि इस परिस्थिति से किस तरह निपटा जाए। हमारा आंदोलन किसानों के लिए है न्याय के लिए और हमें पूरा यकीन है कि हम किसानों को उनका न्याय दिलाकर रहेंगे। देखते हैं यह सरकार कब तक किसानों को नजर अंदाज करती रहेगी। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस की पूरी तरह एकजुट नजर आई| मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी शिवराज सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा अपने आप को किसान पुत्र कहने वाले शिवराज किसान विरोधी हैं और महलों में रहने वाले खटिया पर सो रहे हैं वहीं उपवास करने वाले फाइव स्टार में सोते हैं|
बुधवार को शुरू हुआ सत्याग्रह शुक्रवार 3 बजे तक भोपाल में चलेगा। इसके बाद सभी नेता खरगौन (खलघाट) के लिए रवाना होंगे जहां सत्याग्रह का समापन होगा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com