स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति एवं लार्वा अभियान
होशंगाबाद। नगरपालिका परिषद एवं संस्था एडब्ल्यूएस टीम द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर में नशा मुक्ति एवं लार्वा निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसके चलते वार्ड नं. 26 भीलपुरा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें रैली कार्यक््रम के द्वारा नशा करने वाले व्यक्तियों को नशा मुक्ति के लिए समझाइश दी गई। लोगों के घरों में जाकर लार्वा का निरीक्षण कर उसे नष्ट करने की समझाइश दी। नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल एवं सीएमओ पवन कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि अपने घरों में खाली जगह पर पानी एकत्रित न होने दें और डेंगू जैसी बीमारी को नष्ट करने में सहयोग करें। इस कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य अधिकारी सीएम मिश्रा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश सोनी ने बताया कि लार्वा के लक्षण डेंगू को बढ़ावा देते हैं। कूलर एवं खाली सामान में बारिश का पानी एकत्रित न होने दें। एवं जहां भी पानी रहे वहां कैरोसिन डालकर डेंगू जैसे लार्वा को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में संस्था के सतीश यादव, सोनम पटेल, दिशा कहार, पूजा सराठे, यशवंत पाटिल एवं स्कूल के प्राचार्य शिक्षक गण उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com