पांच पुलिस कर्मियों के हवाले 6 प्लेटफॉर्म की सुरक्षा
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, जबलपुर
मुख्य रेलवे स्टेशन जबलपुर में तीन प्लेटफॉर्म से बढ़कर 6 हो गए हैं, ट्रेनों की संख्या भी लगभग 140 हो गई है, लेकिन प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा का सारा दारोमदार मात्र 5 सिपाहियों के कांधों पर ही सौंपा गया है। हकीकत यह है कि यदि सिपाही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को सुरक्षा देने के लिए उपस्थित होता है तो टिकिट विंडो सुरक्षा विहीन हो जाता है और जिसका फायदा चोरी, जेबकटी करने वाले आसानी से उठा लेते हैं।
जीआरपी सिपाहियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्लेटफॉर्म की कुल लंबाई लगभग 750 मीटर की होती है और इतने बड़े क्षेत्र की सुरक्षा करना एक सिपाही के बूते की बात नहीं है। कायदे से एक प्लेटफॉर्म पर दो से तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाना चाहिए ताकि दोनों छोर पर यात्रियों को सुरक्षा दी जा सके, लेकिन सुरक्षा देने के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत यह है कि जरूरत पड़ने पर यात्रियों को जीआरपी सिपाही आसानी से नहीं मिल पाते हैं, और यात्रियों को मजबूरन मोबाइल फोन से अपराध की सूचना दर्ज करवाना पड़ती है।
कहां कितना लगना चाहिए बल
प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 पर 3 सिपाही (जीआरपी सहायता केन्द्र मिलाकर)
प्लेटफॉर्म नंबर-2,3 पर 3 सिपाही
प्लेटफॉर्म नंबर-4 व 5 पर 3 सिपाही
प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर 3 सिपाही (जीआरपी सहायता केन्द्र मिलाकर)
प्लेटफॉर्म नंबर-1 व 6 के टिकिट काउंटर पर कुल 4 सिपाही तैनात होना चाहिए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com