डकैती की योजना बनाते 5 पकडे, 8 चोरियों का खुलासा
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, मुरैना
स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बडोखर के हार में डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाशोंं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उनसे 8 चोरियों का खुलासा होने के साथ ही 8 लाख रुपए कीमत के सोना-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन, एलईडी, कम्प्यूटर आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ हेतु तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया बीती रात स्टेशन रोड थाना प्रभारी भूमिका दुबे को सूचना मिली की बडोखर हार में रूपेश गौण की तिवरिया में कुछ बदमाश छुपे हुए हैं, जो डकैती डालने की योजना बना रहे है। सूचना पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर तत्काल तिवरिया को घेर लिया और आरोपी वीरपाल उर्फ छोटे कुशवाह, रवि कुशवाह, श्रीकांत कुशवाह, जमुना प्रसाद गौड़, परिमाल उर्फ डिस्को बाल्मीक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर का लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक लोहे का सब्बल, एक लोहे का कटर, एक टॉर्च, एक लुहांगी व लाठी जब्त की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में 7 चोरी की वारदातें एवं सिटी कोतवाली क्षेत्र में 2 वारदातें दो अन्य आरोपी राजकुमार कुशवाह व संतोष कुशवाह के साथ मिलकर करना बताया। इसके अलावा चोरी किया गया माल उक्त पांचों बदमाशों ने किशनपुर, जडेरूआ, बिजौली का पुरा नाका, बडोखर आदि में बने अपने-अपने मकानों से बरामद कराया।
यह माल हुआ बरामद
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक सोने के झुमके, एक जोड़ी सोने के बाले, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक की बेसर सोने की, पांच सोने की लोंग, आठ सोने की अंगूठी, दो सोने के पेंडल, चार चांदी की करधनी, पांच चांदी के गुच्छे, पांच जोड़ी चांदी की पायल, 12 जोड़ी चांदी की बिछिया, एक जोड़ी चांदी के कडे एवं सोना-चांदी का अन्य सामान सहित दो कम्प्यूटर, दो एलईडी, दो टेबल फैन, एक यूपीएस कम्प्यूटर का, एक सोलर प्लेट एवं दो बैट्री, 8 मोबाइल पुराने, एक टैबलेट, एक गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com