बैठक में कांग्रेसियों ने लगाए सिंधिया मुर्दाबाद के नारे
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, ग्वालियर
संगठन चुनाव की रायशुमारी करने आए राजस्थान के पूर्व विधायक रमेश खींची के सामने ही कांग्रेसियों ने सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे माहौल गरमा गया । संगठन चुनाव को लेकर राजस्थान के पूर्व विधायक रमेश खींची ने आज शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस और उसके सभी अनुषांगिक संगठनों की बैठक ली। इस बैठक में प्रभारी अध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने जिला-ग्रामीण, ब्लॉक कांग्रेस सहित सभी अनुषांगिक संगठनों के लिए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को अधिकृत करने का प्रस्ताव पास कर इसे एआईसीसी और पीसीसी भेजने की बात कही। इस पर दिग्गी समर्थक बृजमोहन सिंह परिहार और वासुदेव शर्मा ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि हमारी बात भी सुनी जाए, लेकिन सिंधिया समर्थकों ने उनकी एक न सुनी तो दोनों नेता भड़क गए और उन्होंने सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे माहौल गरमा गया। तैश में आए सिंधिया समर्थक सुनील शर्मा ने बृजमोहन परिहार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आप तो 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त हैं, आप किस अधिकार की बात कर रहे हैं। इस पर श्री परिहार ने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी रहूंगा। गौरतलब है कि श्री परिहार को सिंधिया के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण ही पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित किया गया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com