कॉलेजों में 5 सितंबर से शुरू होगा युवा उत्सव
उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेंडर
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत गुना। कॉलेजों में युवा उत्सव की शुरूआत 5 सितंबर से होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसका कैलेंडर जारी कर दिया है। युवा उत्सव में इस बार भी 22 विधाओं को शामिल किया गया है। युवा उत्सव चार स्तर पर होगा। इनमें कक्षा, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और राज्य स्तर शामिल है। विजेताओं को आगे के युवा उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। युवा उत्सव का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक, सांगीतिक और साहित्यिक रुचि को बढ़ाना है। इसी तरह नाट्य जैसी विधाओं में भी उन्हें पारंगत करना है। उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि अगर इनकी तिथियों में कोई बदलाव किया भी जाता है तो इसकी जानकारी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर समय रहते देंगे।
एक कॉलेज को दी जाएगी जिम्मेदारी
इंटर क्लास कॉलेज लेवल यूथ फेस्टिवल के लिए प्रत्येक जिले में एक कॉलेज को चिन्हित किया गया है। चिन्हित कॉलेज के प्राचार्य पूर्व की तरह इस बार भी युवा उत्सव के विभिन्न कॉलेजों की प्रतियोगिता का आयोजन जिले में कॉलेज के सहयोग से कराएंगे। इसके लिए जिले के सभी कॉलेजों की बैठक बुलानी होगी। इस बैठक में निर्णायकों का पैनल सबकी सहमति से बनाना होगा।
कब क्या होगा
-इंटर क्लास कॉलेज लेवल: 5, 6, 7 सितंबर।
-इंटर कॉलेज डिस्ट्रिक्ट लेवल: 19, 20 और 21 सितंबर।
-इंटर डिस्ट्रिक्ट यूनिवर्सिटी लेवल: 5, 6 और 7 अक्टूबर।
-इंटर यूनिवर्सिटी स्टेट लेवल: 8, 9 और 10 नवंबर।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com