-->

Breaking News

राखी के दिन घर पहुंची भाई की लाश


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, जबलपुर।
रेत निकासी के विवाद पर बीती रात शराब पिलाने के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजते हुए हत्या के संदेह में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।  कुसली निवासी शैलेंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद करीब 11 बजे घर पहुंचा। रक्षाबंधन के दिन भाई की लाश घर पहुंचने पर बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बहनों को जिसने भी रोता हुआ देखा उसकी आंखें नम हो गर्इं। 

कटंगी टीआई विनय अंभोरे ने बताया कि ग्राम कुसली निवासी 37 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ शैलू राजपूत कल रात किसी काम से मुर्रई गया हुआ था। रात में मुर्रई निवासी सत्येंद्र राजपूत और उसके एक साथी की मुलाकात शैलेंद्र से हुई जिसके बाद सभी ने शासकीय स्कूल के पास बैठकर शराब पी। नशा चढ़ने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा जिस पर सत्येंद्र ने शैलेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। शैलेंद्र की चीख पुकार के बाद पहुंचे लोगों को देख आरोपी भाग निकले। घायल को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी करते हुए सत्येंद्र और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।  

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि शैलेंद्र और सत्येंद्र में क्षेत्र की रेत निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ माह पूर्व दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन शिकायत थाने तक नहीं पहुंची थी।  

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com