-->

Breaking News

BJP के प्रदेश मंत्री शरदेंदु तिवारी की पहल पर रामपुर नैकीन में खुलेगी एडीजे कोर्ट


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, रामपुर नैकिन : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शरदेंदु तिवारी की पहल पर रामपुर नैकिन को एडीजे कोर्ट के रूप मे नई सौगात मिली है। श्री तिवारी के पिता पी.पी. तिवारी पूर्ब मुख्य सूचना आयुक्त के अथक प्रयास से यह कोर्ट फिलहाल रामपुर नैकिन मे हर माह दस दिन श्रृंखला कोर्ट के रूप मे चलेगी और रामपुर मे एडीजे कोर्ट स्तर की समस्त सुनबाई होगी। शासन की ओर से सस्ता सुलभ न्याय दिलाये जाने की यह एक बङी उपलब्धि जन समुदाय को मिलने बाली है। इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगो मे खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

अधिवक्ता संघ रामपुर नैकिन द्वारा शासन को इस पहल पर धन्यवाद ज्ञापित किया है जिसमे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष उग्रपाण्डव गर्ग, सचिव शेषमणि सेन, सहसचिव आई जे कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, पुस्तकाध्यक्ष अखिलेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनि तिवारी, के बी एल निगम, के पी पाण्डेय, सतेन्द्रधर द्विवेदी, आर पी तिवारी, सलील मिश्रा, नागेन्द्र शुक्ला, अनिल मिश्र, आर पी त्रिपाठी, मुनेन्द्र पाण्डेय, गौरीशंकर गर्ग, प्रभाकर सिंह, सुधेन्द्र तिवारी, बृजेन्द्र शुक्ला, नीरज सोनी ने खुशी जाहिर की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com