जबलपुर में अजाक्स ने निकाली ‘वादा निभाओ’ रैली
धरना के बाद सौंपा सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, जबलपुर। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के कर्मचारियों, अधिकारियों की पदोन्नति एवं लंबित मांगों को लेकर अजाक्स के बैनर तले कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने वादा निभाओ रैली निकाली। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी, कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक अजय सोनकर एवं जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी ने संयुक्त ने बताया कि अजाक्स के 13 दिसंबर 2015 एवं 12 जून 2015 के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने इस वर्ग के कर्मचारियों के हित में कई घोषणाएं की थी, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। इस दौरान अजाक्स के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ओमती एसडीएम कविता वाटला को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ के अजमेर तेकाम, राजेन्द्र तेकाम, धर्मेन्द्र कुकरेले, राकेश समुन्द्रे, पवन बावरिया, उदयराज ठाकुर, कौशल झारिया, अनिल दाहिया, घनश्याम अहिरवार, हरिश चन्द्र, आशीष धुर्वे, जितेन्द्र सर्पे, राधिका दाहिया, आदि उपस्थित थे।
शासकीय विभागों में पदस्थ तृतीय वर्ग कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से उनका त्यौहार फीका बीतेगा। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेन्द्र दुबे ने बताया है कि जिले के हजारों तृतीय वर्ग कर्मचारियों को रक्षाबंधन के पूर्व वेतन नहीं मिला। संघ के अटल उपाध्याय, प्रकाश सेन, मुकेश धनगर, इन्द्रकुमार मिश्रा, बालक पांडे, गोविंद बिल्थरे, रजनीश तिवारी आदि ने कलेक्टर से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
अजाक्स ने 9 अगस्त आदिवासी दिवस के मौके पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग कलेक्टर से की है। अजाक्स के योगेश चौधरी, एसएस तेकाम, डीएस कोरचे, अर्चना कोरचे सहित अन्य ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए शासन से अवकाश घोषित कराने की मांग रखी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com