-->

Breaking News

तब छलक पड़े खुशी के आंसू जब आधार कार्ड के कारण...

नई दिल्ली : गौरव अनाथालय में रह रहा था और उसने कभी सोचा भी नहीं था एक दिन वह फिर परिवार के पास लौट पाएगा। गौरव की किस्मत उस वक्त बदल गई जब सरकारी कागज पर दर्ज उसकी पहचान ने उसे अपने परिवार से मिला दिया। यह सरकारी कागज था आधार कार्ड।

आधार कार्ड की वजह से 9 साल का गौरव अपने परिवार के पास लौट गया है। बड़े बेटे के वापस मिलने से विकास और गीता की खुशी का ठिकाना नहीं है। पिता विकास को मुताबिक साल 2015 में रविवार का दिन था, गौरव शाम को घर के बाहर खेलते हुए अचानक कहीं गायब हो गया।

परिजनों ने स्थानीय पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, अखबार से लेकर टीवी तक में विज्ञापन दिए, पर्चे भी बंटवाए, लेकिन उनके बेटे की कहीं कोई खबर नहीं मिली। हालांकि, इस दौरान उन्होंने बेटे को वापस पाने की आस कभी नहीं छोड़ी।

बच्चे को उसके मां-बाप से मिलवाने वाले ट्रस्ट सलाम बालक के कोऑर्डिनेटर संजय बताते हैं कि दिल्ली महिला आयोग की ओर से संचालित 'पालना' नाम के एनजीओ ने इस बच्चे को उनके यहां ट्रांसफर किया था, क्योंकि वहां 8 साल तक के ही बच्चे रह सकते थे। यहां आने के बाद बच्चे की मेडिकल और मनोवैज्ञानिक स्तर पर जांच करवाई गई।

इसी बीच आधार कार्ड वालों की तरफ से एक कैंप लगवाया गया, जहां ट्रस्ट के बच्चों को आधार कार्ड बनवाने के लिए ले जाया गया। एनरोलमेंट की प्रक्रिया के दौरान ही पता चला कि यह बच्चा पहले से एनरोल है।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की मदद से बच्चे के घर का पता और पिता का नंबर मिला। उसी नंबर पर कॉल कर गौरव के परिवार को यहां दिल्ली बुलाया गया और उनका बच्चा उनको सौंप दिया गया। इसी तरह डीएमआरसी चिल्ड्रन होम में रहने वाले दो और बच्चों के परिवारवालों का पता चला है, जिन्हें उनके परिवार से मिलवाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।  

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com