-->

Breaking News

मनोहर पार्रिकर ने पणजी विधानसभा उपचुनाव के लिये नामांकन किया दाखिल

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने आज पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। पणजी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 23 अगस्त को होना प्रस्तावित है।वह आज सुबह निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपने नामांकन संबंधी दस्तावेज जमा किये। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक थे। पार्रिकर ने नामांकन से पहले अपने समर्थकों से कहा कि 28 अगस्त को चुनाव परिणाम आने के बाद पणजी के लिए 365 दिन की कार्ययोजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना की उल्टी गिनती 29 अगस्त से शुरू हो जाएगी और ठीक एक साल बाद यह योजना पूरी हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन भाजपा गोवा फारवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से एक गठबंधन कर पार्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाने में सफल हो गई थी। भाजपा की गोवा में सरकार बनने के बाद पार्रिकर ने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और गोवा के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री का प्रभार संभालने के बाद उन्हें छह माह के अंदर विधानसभा के लिए निर्वाचित होना था। पार्रिकर के सामने कर्चाेरेम या पणजी विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की पेशकश की गई और उन्होंने पणजी को चुना जिसे उनका गढ़ माना जाता है। पणजी और वालपोई सीट पर 23 अगस्त को उपचुनाव होगा। पणजी सीट से भाजपा के विधायक सिद्धार्थ कुनकोलीएंकर ने और वालपोई सीट से कांग्रेस के विश्वजीत राणे ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com