जब आतंकियों के खिलाफ लड़ने वाला जवान खुद बना आतंकी
श्रीनगर। कुछ दिन पहले ही खबर आयी थी कि कश्मीर में टेरीटोरियल आर्मी का एक जवान लापता हो गया है। अब खबर मिली है कि उस जवान ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन की सदस्यता ले ली है और अब तक आतंकियों के खिलाफ लड़ने वाला जवान खुद आतंकी बन चुका है।
बता दें कि कश्मीर की टेरीटोरियल आर्मी का जवान जहूर अहमद पिछले कुछ दिनों से अचानक लापता चल रहा था। लेकिन अब पता चला है कि जहूर अहमद आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के साथ जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर उसकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है।
वहीं इस घटना को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। दरअसल सेना का मानना है कि सेना का जवान सेना की रणनीति से वाकिफ है, ऐसे में यह आतंकियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस का भी एक जवान फरार हो कर आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के साथ जुड़ चुका है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com