-->

Breaking News

अधिकारी योजनाओं के अनुपातित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करें : कलेक्टर


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत

समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अशोकनगर : अधिकारी शासकीय योजनाओं के अनुपातित लक्ष्योंे को शीघ्र पूरा करें। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनान्तघर्गत हितग्राहियों को शत् प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रे ट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम श्री अखिलेश जैन, समस्तत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्यअ नगरपालिका अधिकारी तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जामोद ने प्रदेश के मुख्यचमंत्री के चंदेरी भ्रमण कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को धन्यतवाद ज्ञापित किया। उन्हों ने कहा कि आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों को और बेहतर से बेहतर बनाने के लिए सभी अपना विशेष सहयोग इसी तरह से देते रहे। साथ ही आवश्यभक सुझाव को समाहित करते हुए सुदृढ़ व्येवस्थानएं कार्यक्रमों के दौरान कराई जाए। उन्हों ने निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं की प्रगति संबंधी जानकारी प्रत्येरक माह की पांच तारीख तक एन.आई्.सी में अपलोड कराई जाए। जिले में आधार कार्ड शत् प्रति‍शत बनाये जाने हेतु निर्धारित केन्द्रों  पर आवश्य्क व्यदवस्थािएं सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित को दिये गये। साथ्‍ ही डोर टू डोर सर्वे कर आधार कार्ड से वंचित लोगों के आधार कार्ड बनवाये जाने की कार्यवाही की जाए। उन्हों ने स्व रोजगार योजना, शिक्षा व्य वस्थास की गुणवत्ताव, स्वा‍स्य्े   व्य वस्था एं, कौशल विकास उन्नयन, कृषि आय को दुगुना करने, सी.एम.हेल्प्लार्इन, जनसुनवाई, पी.जी.सेल की समीक्षा कर आवश्याक निर्देश दिए।

रोजगार मेला 30 अगस्त् को
जिला रोजगार कार्यालय एवं महिला सशक्तिकरण के तत्वा धान में 30 अगस्तक को प्रात: 11 बजे से शासकीय नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। कलेक्ट्र श्री बी.एस.जामोद ने मेले की समस्तज तैयारियों के संबंध में आवश्यटक निर्देश दिए। रोजगार मेले में औद्योगिक कम्पसनियां एंव संस्थाेन भाग लेगें। साथ ही स्वशरोजगार से जुडे विभागों द्वारा स्विरोजगार योजना से संबंधित जानकारी उपलब्धए कराई जायेगी। 

राजस्वं प्रकरणों के निपटान संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन 
कलेक्टर श्री जामोद ने जिले भर में राजस्व  प्रकरणों के निपटान के लिए चारों विकासखण्डोंर में सरपंच, सचिव एवं पटवारियों के प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया है। यह प्रशिक्षण 31 अगस्त  को प्रात: 10.30 बजे से तहसील अशोकनगर में तथा दोपहर 02 बजे से तहसील ईसागढ़ में आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 01 सितम्ब र को प्रात: 10.30 से तहसील मुंगावली में तथा दोपहर 02 बजे तहसील चंदेरी में आयोजित किया जायेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com