-->

Breaking News

शहर के जन्माष्टमी शोभायात्रा का रूट प्लान तैयार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आगामी 15 अगस्त को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। परंपरागत तरीके से साधु-संतों के सानिध्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को विशाल और भव्य स्वरुप प्रदान करने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

एमपी ऑनलाइन न्यूज़, जबलपुर
शोभायात्रा में शामिल होने वाली भगवान श्रीकृष्ण की अनेक प्रकार की झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र होंगी। जन्माष्टमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा एवं मठ मंदिरों में होने वाले धार्मिक आयोजनों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग व्यवस्था के लिए रूट प्लान तैयार कर रही है।

जन्माष्टमी के दिन दोपहर में बस स्टैण्ड से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की अनेक मनोरम झांकियां, बैंड, कलशधारी कन्याएं एवं महिलाएं, दलदल घोड़ी, ध्वजा-पताका लिए अश्व दल के साथ युवा, बड़े-छोटे वाहन शामिल रहेंगे। शोभायात्रा में शहर के साधु, संत महात्मा एवं अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकता शामिल होंगे।

मार्ग होंगे परिवर्तित
ट्रैफिक डीएसपी मनोज खत्री ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जाने वाली मुख्य शोभायात्रा बस स्टेण्ड से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। शोभयात्रा में साधु-संत, झांकियों के साथ हजारों लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा में शामिल धर्मावलंबियों एवं सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए शोभायात्रा के दौरान कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को परिवर्तित किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालकों को परिवर्तित मार्गों का उपयोग कर गंतव्य तक जाना होगा। शोभायात्रा मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस बल के साथ स्वयं सेवी कार्यकर्ता भी मार्ग व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com