-->

Breaking News

गुनिया व चौकीदार के हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

एमपी ऑनलाइन न्यूज़, कटनी
हफ्तेभर के अंतराल में हुई दो हत्या की वारदातों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहली हत्या में माधवनगर थाना के कटनी बिलहरी मार्ग पर एक चौकीदार की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वहीं स्लीमनाबाद थाना के ग्राम मढ़ाना में झाड़फंूक करने वाले गुनिया की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा सोमवार को कोतवाली परिसर स्थित सीएसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने किया। पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि संजय नगर निवासी गुलशन पिता भरत जोगी बिजली ठेका कंपनी के बिजली सामान गोदाम में चौकीदारी करता था। गोदाम में 1 अगस्त की सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना पर मामला दर्ज करते हुए तहकीकात की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीएसपी शशिकांत शुक्ला, माधवनगर थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर सहित अन्य पुलिस कर्मियों की एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए चारों युवक कबाड़ का काम करते हैं, जिनमें से मोहम्मद अफरोज पिता शहनवाज, राजा उर्फ इम्तियाज अलि, तथा जावेद पिता इस्तिखार जबलपुर निवासी है तथा पंकज उर्फ भइयु पिता भागवली रजक बड़वारा निवासी को पकड़ लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के दो दिन पहले आरोपियों द्वारा रैकी की गई थी, आरोपियों का उद्देश्य गोदाम मे रखा बिजली का सामान चोरी करना था, जिसके लिए युवकों ने योजना बनाई थी, रात को एक ट्रक भी बुक करा दिया गया था। सभी आरोपी जब गोदाम में दाखिल हुए, सबसे पहले सीसीटीव्ही के कैमरों की तार काटी और फिर चौकीदार पर लाठी से हमला कर दिया, लेकिन चौकीदार बेहोश नहीं हुआ तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसी दौरान उन्हें कुछ वाहनों के आने जाने की आवाज सुनाई दी जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने बताया कि जिस रात चौकीदार युवक की हत्या की गई थी उसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्षेत्र में देखी गई थी। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में कार का रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक जबलपुर निवासी अफरोज नामक युवक से से पूछताछ की गई। पूछताछ में अफरोज ने वारदात को कुबूल करते हुए बताया कि वह अपने साथी राजा भइयू, जावेद व अन्य साथियों के साथ बिजली गोदाम में सामान चोरी करने की योजना कुबूल कर ली। 

वहीं स्लीमनाबाद के ग्राम मढ़ाना में 38 वर्षीय छोटे उर्फ अमर पिता श्याम सिंह की हुई हत्या का पर्दाफाश करते हुए एसपी अतुल सिंह ने बताया कि मृतक लगभग 15 वर्षो से जादू टोना का कार्य करता था, तथा गांव के लोगों को झाड़ फूंक के नाम से अक्सर डराया करता था। 

5 अगस्त को उसकी लाश मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज करते हुए अति पुलिस अधीक्षक प्रमोद सोनकर तथा एसडीओपी कमला जोशी की टीम का गठन किया गया। जिसमें ग्राम के ही विनोद यादव ने हत्या को अंजाम देने की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ दिनों पूर्व गुनिया छोटे उसके पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने आया। पैसे न देने पर उसने जादू टोना का डर दिखाते हुए धमकी दी कि अब तेरा परिवार तबाह हो जाएगा। दूसरे ही दिन विनोद के पिता की तबियत अचानक बिगड़ी जिसे उसने गुनिया के द्वारा दी गई धमकी से जोड़ लिया। दीपक द्वारा इस बात की जानकारी अपने बड़े भाई जबलपुर निवासी सुखचैन यादव को दी गई। जिस पर सुखचैन यादव द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अमर सिंह की हत्या कर दी थी। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com