-->

Breaking News

पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार पलटी, एक की मौत

एमपी ऑनलाइन न्यूज़, भोपाल
रक्षाबंधन के दिन सीहोर के क्रिसेंट वॉटर पार्क में पिकनिक मनाकर लौट रहे आधा दर्जन युवकों से भरी कार देर रात भैंरी में टोल नाके के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बीई पास युवक की मौत हो गई है, जबकि मंत्रलाय में पदस्थ डिप्टी सेक्रेटरी के बेटे सहित चार युवकों की हालत गंभीर है। कार डिप्टी सेके्रटरी के बेटे की है। खजूरी पुलिस के अनुसार ई-101/21 शिवाजी नगर निवासी पीके ठाकुर मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। कल दोपहर में उनका इंजीनियरिंग कर रहा बेटा सागर (24) कल अपने दोस्त आशुतोष पिता राजेन्द्र, पवन सिंह पिता निर्भय सिंह, अंकित पिता एमके शर्मा, शशांक और अंकित साथ कार (एमपी-04-सीपी-1447) से क्रिसेंट पार्क पार्टी मनाने गए थे। कार सागर की है। आशुतोष बीना का रहने वाला है, बीई पास करने के बाद शाहपुरा में एक रेस्टोरेंट खोला है। सागर सहित अन्य युवक भी राजधानी के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा
सभी दोस्त पार्टी मनाने के बाद तेज रफ्तार कार से लौट रहे थे। रात करीब पौने दो बजे कार भौंरी में टोल नाके के पास जीरो पाइंट पर अनियंत्रित होकर पांच फीट ऊपर उछली और बबूल के पेड़ से सीधे टकरा गई। कार सागर चला रहा था। ड्राईवर के बगल की सीट पर बैठा आशुतोष कार से नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
19 को जाना था गांव
मृतक आशुतोष के भाई निमेष ने बताया कि 19 अगस्त को मेरा जन्मदिन है। रक्षाबंधन पर आशुतोष ने यह कहकर बीना आने से मना कर दिया था कि तुम्हारे जन्मदिन पर आऊंगा। मृतक का पीएम कराया जा रहा है। टीआई ने बताया कि सभी घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। सभी के परिजन भोपाल पहुंच रहे हैं।

छत से गिरे अधेड़ की मौत
पड़ोसी के यहां घूमने गए एक अधेड़ को छत पर तंबाकू खाने की कीमत जान गंवाकर चुकानी पड़ी। सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार ग्राम चोपड़ाकला निवासी 50 वर्षीय गांव का ही रहने वाला है। वह गांव में रहने वाले रिश्ते के मौसा के यहां  रविवार रात घूमने गए थे। दूसरी मंजिल पर दरबार चल रहा था। जैसे ही छत के किनारे खड़े होकर थूकने गया कि अनियंत्रित होकर दो मंजिल नीचे गिर गया। उसकी उपचार के दौरान कल मौत हो गई। वहीं टीटी नगर में एक्सटॉलेज के सामने एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक कटनी जिले का रहने वाला था।

नहीं लगा था सीट बेल्ट
पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी छात्र नशे की हालत में थे। अधिकांश बिना सीट बेल्ट के मिले हैं। सागर को गंभीर चोट लगी है, उसका उपचार चिरायु में चल रहा है। सुबह उसका आॅपरेशन हुआ है। पवन सिंह भी चिरायु में भर्ती है। तुषार और शशांक नर्मदा में भर्ती है। जबकि कोलार निवासी अंकित को मामूली चोट आई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com