पुलिस पर गोली चलाकर भागे बदमाश
लास्ट लोकेशन महेशपुरा की, घेराबंदी नाकाम
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, ग्वालियर
सुबह 7.20 बजे एमएलबी रोड़ पर लक्ष्मी बाई की समाधी के बाहर खड़े काली पल्सर सवार बदमाशों से पुलिस का झंझट हो गया। पुलिस ने रोका तो बदमाशों ने बाइक पर फर्राटे भर दिए। इसके बाद हवा में फायर ठोंक दिया। आधे घंटे तक पुलिस और बदमाशों में लुका छिपी चलती रही। आखिरकार महेशपुरा मुरार में जाकर बदमाश गायब हो गए।
पड़ाव थाना पुलिस आज सुबह एमएलबी रोड़ पर खड़े होकर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई समाधी के पास काली पल्सर सवारों को संदेह के आधा पर पुलिस ने रोक लिया। पहले तो उनका पुलिस से झंझट हुआ। बदमाशों ने पुलिस को धक्का दिया और फूलबाग की ओर भागे। पुलिस ने वायरलैस सेट पर मैसेज कर दिया। इसके चलते शहर भर में पुलिस काली पल्सर सवारों की धरपकड़ के लिए सड़कों पर उतर आई। बदमाश चिड़ियाघर के रास्ते से भागे तो यहां खड़ी एफआरवी ने रास्ता रोकने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने तत्काल पिस्टल तान दी। बदमाश यहा से भाग कर अचलेश्वर होते हुए चेतकपुरी रास्ते से सिटी सेंटर पहुंचे। पीछे इनके पुलिस भी लगी हुई थी। इसके बाद पटेल नगर में से होते हुए बदमाश ठाटीपुर की ओर भागे। आखिरी बार उनकी लोकेशन महेशपुरा मुरार में पता लगी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए महेशपुरा की घेराबंदी कर डाली। इसके बाद उसका कोई सुराग नही लगा।
सीसीटीवी से तलाश: पुलिस बदमाशों की शिनाख्त के लिए उनके भागने के रुट के कैमरे तलाश करेगी। पुलिस बदमाशों के हुलिए से उनकी शिनाख्त करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि बदमाश लोकल ही है। जिन्हे पूरे इलाके की समझ है।
बड़ी वारदात के लिए घात लगाने की आशंका: पुलिस को आशंका है कि बदमाश किसी की घात लगाकर बैठे थे। पल्सर और हथियार लेकर खड़े बदमाशों का तरीका देखकर पुलिस यही आशंका जाहिर कर रही है। पुलिस अब बदमाशों का सुराग लगाने की लिए लग गई है।
बदमाशों से हटा पुलिस का खौफ
शहर में ताबड़तोड़ वारदातें पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। लगातार लूट व चोरी की वारदातों के बाद पुलिस हमले भी बढ़ रहे है। दो रोज पहले दो शराबियों ने पुलिस चौकी के सामने दो पुलिस वालों की जमकर मारपीट भी की थी। बाद में जनता ने ही पकड़कर उन्हे सबक सिखाया था।
इनका कहना है
दो बदमाशों को संदेह के आधार पर रोका था। उन्होने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान गोली चलने की आवाज भी आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डॉ. आशीष, एसपी ग्वालियर
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com