-->

Breaking News

निकाय चुनाव- नरेन्द्र सिंह और नरोत्तम ने लोगों को दिलाया भरोसा

एमपी ऑनलाइन न्यूज़, ग्वालियर
 विकास की दौड़ में डबरा काफी पिछड़ गया है। अब यहां नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ विकास को नए आयाम मिलेंगे। यह कहना है केन्द्रीय ग्रामीण एवं शहरी विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ डबरा में साहू समाज और जैन समाज की बैठकें लेते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 

गीता टॉकीज चौराहे के पास धर्मशाला में आयोजित साहू समाज की बैठक में उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार देश को भ्रष्टाचार मुक्त कर सुशासन लाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इस दौर में देश एवं प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए उड़ान भर रहे हैं। ऐसे में हम सभी चाहते हैं कि डबरा भी अब विकास की तेज रफ्तार से दौड़े। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर है। पिछले 13 सालों से डबरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर काबिज रही कांग्रेस और बसपा ने डबरा में विकास कार्य होने ही नहीं दिए।  

13 साल का हिसाब चुकाना है
श्री तोमर ने कहा कि बीते13 सालों में डबरा विकास की रफ्तार में काफी पिछड़ गया। वहीं अब अगर नपा. अध्यक्ष की कमान ईमानदार हाथों में सौंपी जाती है तो भाजपा आने वाले 2 साल में नुकसान की भरपाई कर देगी। सीएम शिवराह सिंह चौहान भी चाहते हैं कि संपूर्ण प्रदेश में जिस तरह विकास हो रहा है डबरा भी उसी तरह विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। 

50 साल के विकास का प्लान 
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने जैन समाज के प्रबुद्ध जनों से भी चुनाव के मद्देनजर चर्चा की। श्री तोमर ने बताया प्रदेश सरकार की योजना आने वाले 50 सालों को ध्यान में रखते हुए डबरा का विकास किए जाने की है। सरकार इस योजना पर काम कर रही है। इसलिए आप सभी एकजुटता दिखकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

2 साल में दिखेगा विकास: नरोत्तम
संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की जीत के बाद आने वाले 2 सालों में डबरा विकास के नए आयाम गढ़ेगा। उन्होंने अपील की कि साहू समाज हमेशा ही भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी रहा है और देश के स्वाभिमान के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसी समाज से जुड़े हैं। इस अवसर पर मुरैना के महापौर अशोक अर्गल,भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, विधायक भारत सिंह कुशवाह, साहू समाज डबरा के अध्यक्ष भीकम साहू,विकास साहू ,रमेश साहू,बिहारी साहू,कप्तान सिंह सेहसरी सहित भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आरती मौर्य भी मौजूद थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com