राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के परिपेक्ष्य में जीडीसी में हुआ आयोजन
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, उज्जैन :
हथकरघा एवं खादी तथा अन्य स्थानीय उत्पाद को युवाओं से परिचित कराने के उदेष्य से भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेषालय टेक्सटाईल मंत्रालय द्वारा यूजीसी के माध्यम से चयनित महाविद्यालयों के सहयोग से युवाओं के बीच राश्ट्रीय हथकरघा दिवस के परिपेक्ष्य में विषेश आयोजन किए जा रहे है। इसी श्रंखला में षनिवार को उज्जैन स्थित क्षेत्रीय प्रचार निदेषालय की मीडिया युनिट ने षासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविघालय में आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि उज्जैन दक्षिण विधायक डाॅ मोहन यादव थे, जबकि विशेष अतिथि राश्ट्रीय हथकरघा बोर्ड के सदस्य श्री भूपेन्द्र कछवाय थे। इस दौरान एनसीसी छात्राओं की परेड, प्रष्नमंच , देषभक्ति गीत, हथकरघा/खादी वस्त्र परिधान प्रदष्र्रन (हथकरघा फेषन षो ) के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भारत सरकार के गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों ने दी। इस अवसर पर भेैरवगंढ बटीक प्रिन्ट परिधानों तथा हेण्लूम, खादी आदि निर्मित वस़़्त्र आदि की प्रदर्षनी भी लगाई गई। समारोह में उज्जैन भेरवगढ बटिक के वरिश्ठ बुनकर सर्व श्री रहीम गुट्टी ,श्री ईबराहिम बडवाला, श्री अब्दुल हननान, श्रीमति हेमलता लारिया, सहित अन्य बटिक कलाकारों को सम्मानित किया। समारोह का आकर्शण खादी एवं हथकरघा निर्मित परिधान प्रदर्षन षो रहा। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक डाॅ मोहन यादव ने कहा कि राश्ट्रीय हथकरघा दिवस पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म षताब्दी वर्श में एक अद्भूत आयोजन है यह अगस्त क्रान्ति के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया एक अतुल्य प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि कला से जुडी परम्पराएॅ और विधाए उस षहर की पहचान बनाती है। डाॅ यादव ने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से खादी तथा हथकरघा से गहरा सम्बंध रहा है। हमें भी स्थानीय हथकरघा उत्पाद को अपनाना चाहिए। राश्ट्रीय हथकरघा बोर्ड के सदस्य श्री भूपेन्द्र कछवाय ने कहा कि बुनकरों की समस्या के निदान के साथ ही हथकरघा को बढावा देने के लिए केन्द्र सरकार कई योजनाए चला रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार छोटे कामगारों तथा हथकरघा को लद्यु उद्योग के विकास के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम को उच्च षिक्षा विभाग की अतिरिक्त संचालक श्रीमति उशा श्रीवास्तव ने कहा कि अगस्त महीना हमें हमारी स्वाधीनता का होने के साथ ही प्रेरणादायी है ,उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे खादी तथा हथकरघा उत्पाद उस्तुओं को अपनाए एवं उसका प्रचार प्रसार भी करें। समारोह में संगीत विभाग की षुभांगी दवे ने ‘‘जरा याद करो कुर्बानी’’ तो वही त्रिषला पाठक ने डाॅ सोहनलाल चतुर्वेदी की ’खादी’ कविता पाठ किया।
हथकरघा वस्त्र प्रदर्षन शो में साडी राउण्ड में प्रथम विनती जैन दूसरे स्थान पर कु. प्रांजलि सैनी रही और तीसरे पायदान पर कु. षीतला वर्मा रही। दूसरे सूट स्कट्र राउण्ड में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमषः कु षिवाीन चैहान, कु.पायल बुंदेला एवं कु खुषबु कुमावत विजेता रही। प्रतियोगिताओं के निर्णायक डाॅ षोभा षोचे, डाॅ मधु गौतम व डाॅ अल्पना भट थे। समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत एवं बुनकरों का उज्जैन में निर्मित भेरूगढ दुपट्टों से किया गया। साथ ही सभी प्रतियोगी विजेताओं को भी भेरूगढ प्रिन्ट एवं निर्मित स्टोल से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में भेरूगढ हस्तषिल्प विकास निगम के प्रबंधक श्री बी.के षर्मा, जिला पंचायत से ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अखिलेष उपाध्याय, सहित अन्य अधिकारी तथा हथकरघा से जुडे बुनकर व हस्षिल्पी उपस्थित थे। प्रदर्षनी लगाने में मेहमूद हसन, मोहम्मद इकबाल,मो. हारून गुट्टी ,मो. वसीम सहित मो. आरिफ का सहयोग रहा। प्रष्नमंच कार्यक्रम के संचालन में क्षेत्रीय प्रचार निदेषालय सागर के प्रभारी श्री दिनेष कुमार गौर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर डाॅ. अर्चना मेहरा हिन्दी विभाग ने किया और आभार प्राचार्य डाॅ उल्का यादव ने माना।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com