एक राज्य में चुनाव जीतने के लिए दूसरे राज्य की बलि दे रही है भाजपा : जसविंदर सिंह
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, भोपाल
संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की यह शायद सबसे भौंडी और अनूठी मिसाल है जब राष्ट्र का जाप करने वाली पार्टी एक राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के लिये दूसरे राज्य के 40 हजार परिवारों और करीब ढाई लाख लोगों के जीवन की बलि दे रही है । नर्मदा घाटी के बाशिंदे भाजपा की इसी संकीर्ण और घिनौनी राजनीति का शिकार हो रहे हैं ।
मध्यप्रदेश किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने चिखलदा गाँव का दौरा कर, अनशन पर बैठी मेधा पाटकर और अन्य आंदोलनकारियों से चर्चा कर भोपाल लौटकर अनशनकारियों के गिरते स्वास्थ्य पर गंभीर चिंता जताई । किसानसभा के अनुसार शिवराज सिंह सरकार, पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दबाब में है । अनशनकारियों से ठोस चर्चा और कोई व्यावहारिक समाधान निकालने से भी कतरा रही है । यह भयावह विडम्बना है कि एक व्यक्ति का अहम पूरे राष्ट्र, क़ानून और संविधान से भी बड़ा हो गया है ।
मुख्यमंत्री के ट्वीट को संवेदनहीनता का डिजिटल उदाहरण बताते हुए जसविंदर सिंह ने याद दिलाया कि पिछले 15 वर्षों में भाजपा के मुख्यमंत्री ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की ओर से की गयी बातचीत की सारी पेशकशों को न केवल ठुकराया बल्कि विधिसम्मत तरीके से समाधान के रास्ते में भी झूठे एफिडेविट्स देकर न्यायप्रणाली को झांसा दिया। अभी भी जो तथाकथित प्रतिनिधमंडल भेजा गया था उसके पास भी न कोई ठोस प्रस्ताव था ना ही अधिकार थे।
मध्यप्रदेश किसान सभा ने इसे एक त्रासद प्रहसन बतया कि एक तरफ मुख्यमंत्री बहनो को रक्षा बंधन की शुभकामनाओं की झड़ी लगाए हुए हैं वही दूसरी तरफ बरसते पानी में मेधा पाटकर और दर्जन भर बहिने बारह दिन से भूखी बैठी हुयी हैं।
जसविंदर सिंह ने अपने संगठन की ओर से मांग की है कि तुरनर सरदार सरोवर बाँध के सरे गेट्स खुलवाए जायें। पुनर्वास पूरा न होने तक उन्हें बंद कएने से रोका जाए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com