पीएम आवास योजना: जिले को दो लाख और जनपद को मिलेगा एक-एक लाख का पुरस्कार
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत , गुना। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कैलाश वानखेड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत अन्य जिलों की तुलना में गुना जिले ने सबसे पहले दो हजार आवास बना लिए। जिले की आरोन, गुना और राघौगढ़ जनपद पंचायत ने पांच सौ आवासों का निर्माण पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि के लिए शासन द्वारा जिले को दो लाख रूपये और प्रत्येक जनपद को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए जिले के प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया ने जिला कलेक्टर समेत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और उनके सहयोगियों को बधाई दी है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि जिले में 2274 आवास पूरे हो गए हैं, जबकि आवास निर्माण हेतु 9008 परिवारों को तीसरी किश्त मिल चुकी है। जिले का लक्ष्य 16604 आवास बनाने का है। 15493 परिवारों को दूसरी किश्त मिल चुकी है। आवासों का निर्माण तीव्र गति से गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए विभाग का अमला सक्रिय है। आवास निर्माण करने के लिए हितग्राही के खाते में आवास निर्माण की स्टेज का फोटो अपलोड किये जाने पर किस्त की राशि उनके खाते में सीधे जमा हो जाती है। आवास की एजेंसी हितग्राही ही होते हैं।
अपने आवास के आसपास पांच पौधे लगाने पर मनरेगा के तहत पांच हजार रूपये किश्तों में दिए जाएंगे। हितग्राहियों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और निर्माण कार्यों को गति देने तथा कारीगर को ठेकेदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा सेंटिंग मटेरियल के प्रकरण तैयार कर जिले की बैंक शाखाओं में प्रस्तुत किये गये हैं। बैंक ऋण प्रकरणों के वितरण हेतु विशेष ऋण वितरण शिविर का आयोजन 22 अगस्त 2017 को जिला पंचायत सभाकक्ष में रखा गया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com