-->

Breaking News

प्रत्येक ग्राम में पौधरोपण की दो परियोजनाएं स्वीकृत


पौधरक्षक एवं पौधरोपण कार्य के भौतिक सत्यापन हेतु अधिकारी तैनात
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत , गुना। जिले में मनरेगा के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम में पौधरोपण की दो परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक परियोजना में नवीन पौधे लगाने एवं उनके भौतिक सत्यापन की योजना बनाई गई है। इस योजना में मृत पाए गए पौधों को बदलकर उनके स्थान पर नवीन पौधे लगाना भी शामिल किया गया है। विशेष अभियान में स्कूलों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाडिय़ों में पौधे लगाये जाएंगे। शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकत्र्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अधीक्षिकाओं को मौके पर उपस्थित होकर पौधों की देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिपं सीईओ कैलाश वानखेड़े ने बताया कि कलेक्टर राजेश जैन ने पौधरक्षक एवं पौधरोपण कार्य के भौतिक सत्यापन हेतु विभिन्न अधिकारियों की कलस्टरवार ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को 5 पौधे अपने आवास के सामने लगाने हेतु भी प्रेरित करेंगे। इनमें कलस्टरवार मुहांसा हेतु आरडी अहिरवार सहा. संचालक रेशम, बरखेड़ाहाट योगेन्द्रनाथ हजेला सहा. संचालक पिछड़ा वर्ग, पनवाड़ीहाट मंजूषा सालोमन जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, रामपुर शिवनारायण सिंह मनोटे महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, बनबीरखेड़ी एसएस पाल जिला वरिष्ठ पंजीयक, झाझोन नरेन्द्र कुमार वर्मा श्रम पदाधिकारी, पाटन एसके नवैया जिला योजना अधिकारी, बमोरी मिलिंद मनोहर देशपाण्डे हथकरघा विकास विभाग गुना, मुहाल कालोनी ओपी वंशकार ग्रामोद्योग विभाग, झागर  आरके तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, भोंरा वीके छारी कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यां., फतेहगढ़ डीके राजोरा एसडीओ फोरेस्ट, अजरोड़ा डॉ. भदौरिया उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सिलावटी कपासी पीसी कोल सहा. संचालक मत्स्य, पैची आर.के. कोष्ठी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, ऊमरथाना हेतु आर.बी. गोयल जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, जयसिंहपुरा डी.के देशमुख एस.डी.ओ. आर.ई.एस., बरखेडीमाफी एसके श्रीवास्तव जिला शिक्षा अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार खटकिया हेतु के.के. गोस्वामी एस.डी.ओ. आर.ई.एस., पाखरियापुरा हेतु आशीष टांटिया डी.पी.सी. जिला शिक्षा केन्द्र, तेलीगांव आई.पी.एस. गुर्जर मण्डी सचिव, कीताखेड़ी अशोक सिंह चौहान जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी, बासाहेडाकलां विष्णु पंवार डी.पी.एम. एस.आर.एल.एम., भमावद हेतु सुश्री संवेदना पलिया संभागीय परि. यंत्री पी.आई.यू., मृगवास पी.आर. पाण्डे प्रभारी उपसंचालक उद्यानिकी, बजरंगगढ़ आर.बी. गुप्ता कार्यपालन यंत्री नगरपालिका, गढा जी.के. श्रीवास्तव आपूर्ति अधिकारी, मारकीमहू हेतु श्रीमती वंदना सर्राफ प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, खेरीखता पंकज यादव कार्यपालन यंत्री एम.पी.ई.व्ही., बरखेड़ागिर्द भटनागर एसडीओ लोक स्वा. यांत्रिकी, मावन के.के. द्विवेदी उपायुक्त सहकारी समितियां, म्याना डी.एस. तोमर महाप्रबंधक एमपी एग्रो., भदोरा बी.एस. चौहान जिला आबकारी अधिकारी, धरनावदा दीपक मांझी अति. क्षेत्रीय परि. अधि., आवन सुरेश अहिरवार एसडीओ फोरेस्ट, दौराना नरेन्द्र बैन संस्थागत वित्त अधि., रामनगर सुनील श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड, गावरी राजेश ऋषि कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन, पीपलखेडी चौरसिया कार्यपालन यंत्री एमपीईबी राघौगढ़, जामनेर हेतु डी.आर. आर्य प्रबंधक डीआईसी, डोगर (मोतिपुर) व्ही.के. घोष महाप्रबंधक पीएमजीएसवाय, मधुसूदनगढ़ आई.एम. खान प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं उकावद अश्विनी जायसवाल कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com