-->

Breaking News

राजधानी के एक्सटॉल कॉलेज में न लें एडमिशन


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, भोपाल
पंजाब नेशनल बैंक ने राजधानी के एक्स्टॉल एजुकेशन सोसायटी को डिफ्लाटर घोषित किया है। पीएनबी के मुख्य प्रबंधक ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि विद्यार्थी एक्स्टाल कॉलेज में प्रवेश नहीं लें। सोसायटी के ऊपर काफी कर्जा है। पीएनबी कभी भी कॉलेज के भवन में पर कब्जा कर सकता है। इससे विद्यार्थियों को अपनी डिग्री करने में काफी कठिनाई उठानी पड़ सकती है। सोसायटी के भोपाल में जहांगीराबाद और शाहपुरा में एक-एक कॉलेज संचालित हो रहे हैं। दोनों कॉलेजों में हजारों की संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसलिए पीएनबी ने विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नोटिस जारी करते हुए कहा कि एक्स्टाल कॉलेज में प्रवेश नहीं लें। वहीं विद्यार्थियों और पेरेंट्स को कई बातों पर ध्यान रखने की बात भी नोटिस में कही गई है। इससे वर्तमान में कालेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अब अपना प्रवेश निरस्त करने की तैयारी कर रहे हैं।

बीयू की परीक्षाओं मेें किया था फर्जीवाड़ा
एक्स्टॉल कॉलेज अपने फर्जीवाड़े के लिए काफी लोकप्रिय हो चुका है। कॉलेज में कई बार विद्यार्थियों को अपनी तरफ से रोल नंबर बांट कर परीक्षाओं में शामिल किया है। जबकि बीयू से विद्यार्थियों का कोई संबंध ही नहीं रहता था। फर्जी प्रवेश के बाद भी वे कॉपियों का मूल्यांकन कराने उन्हें बीयू भेज देता था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com