कमला नगर में आरक्षक की बेटी ने लगाई फांसी
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, भोपाल। कमला नगर इलाके में कल देर रात आरक्षक की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एचएन-110, 25 बटालियन में रहने वाले मुकेश मकवाना आरक्षक हैं। बीती रात उनकी 17 वर्षीय बेटी एंजिल ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। हालांकि परिजन उसे लेकर हजेला अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह रात में पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई करते हुए उसने अपने कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद सुसाइड के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com