नौकरानी के बेटे ने दोस्त के साथ लूटी थी वृद्धा की चेन
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, भोपाल
बैरागढ़ में पांच अगस्त की रात वृद्ध महिला के गले से दो तोला वजनी सोने की चेन लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट का मास्टर माइंड फरियादिया की नौकरानी का बेटा है। उसने पहचाने जाने के डर से दोस्त को लूट करने भेजा था। आरोपी महिला को सलकनपुर ले जाकर लूटने वाले थे, लेकिन महिला जाने तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसे घर में घुसकर लूटा।
बैरागढ़ टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि पांच अगस्त की रात डिलेवरी ब्वॉय बनकर आए लुटेरे ने बैरागढ़ निवासी वृद्धा सान्तमा केसवन के गले से दो तोला वजनी सोने की चेन लूटी थी। पूछताछ में पता चला कि लुटेरे ने कैंटीन के कर्मचारी समीर का नाम लिया था। शक के आधार पर वृद्धा की नौकरानी के बेटे अनिल उर्फ नंदू से पूछताछ की गई तो उसने लूट कराना स्वीकार कर लिया।
सलकनपुर का प्लान फ्लॉप हुआ तो बदला वारदात की लोकेशन
टीआई ने बताया कि आरोपी नंदू एक महीने से महिला को मिलेट्री कैंटीन ले जाने के लिए साथ घर आता रहता था। इस दौरान महिला के जेवर देखने के बाद उसने वृद्धा को सलकनपुर चलने के लिए कहा। उसकी योजना थी कि रास्ते में महिला के जेवर को लूटा जाएगा। वृद्धा जब सलकनपुर नहीं गई तो नौकरानी के बेटे ने मंडीदीप में काम करने वाले अपने दोस्त चेतन धनवटे को योजना में शामिल किया। नंदू ने पहचाने जाने के भय से चेतन को लूट करने के लिए भेजा था। नंदू घटना स्थल से कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था, लूट के बाद नंदू व चेतन बाइक से फरार हुए थे।
चार लूटों में अभी भी खाली हाथ है पुलिस
राजधानी में हुई सनसनीखेज पांच लूटों में से एक लूट का तो पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन चार लूटों का कोई खुलासा नहीं हो सका है। ज्ञात हो कि बदमाशों ने तीन अगस्त को सांसद आलोक संजर की बुआ सास प्रमिला श्रीवास्तव के गले से सोने की चेन लूट ली थी। वहीं तीन व छह अगस्त को दिनदहाड़े नजीराबाद क्षेत्र में लूटें हो चुकी हैं। 5-6 अगस्त की देर रात हबीबगंज पास फार्मा कंपनी के कर्मचारी को चाकू मारकर बदमाशों ने लूट लिया। इन वारदात के आरोपियों का पता नहीं चल सका है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com