-->

Breaking News

पुतला जलाते कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी झड़प


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, जबलपुर। 
गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर हुए हमले से कांग्रेसी आक्रोशित हो उठे हैं। इस मामले पर कांग्रेसियों ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को निशाने पर ले रखा है। नतीजा जगह-जगह पीएम और शाह का पुतला जलाया जा रहा है। इसी क्रम में यहां घमापुर चौक से पीएम का अर्थी जुलूस निकाल अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान पीसीसी सचिव सचिन यादव, पार्षद धर्मेन्द्र सोनकर, गजेंद्र सोनकर, साबिर उस्मानी आदि नेताओं की पुलिस से जम कर झड़प भी हो गई। उधर केंट में रीतेश तिवारी, चमन श्रीवास्तव, अभिषेक चौकसे चिंटू को रोकने पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ गया। मौलाना आजाद ब्लॉक में मो.कदीर सोनी, शिव कुमार चौबे, सुरेंद्र शर्मा, महेश कोरी द्वारा जलाए जा रहे पुतले के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com