-->

Breaking News

इंटक मैदान में हो रही शराब की तस्करी पकड़ी


एमपी ऑनलाइन न्यूज़
ग्वालियर। हजीरा के इंटक मैदान में हो रही शराब की तस्करी पुलिस ने घेराबंदी कर के पकड़ ली। पुलिस ने तस्कर को 6 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। हजीरा थाना इलाके में शराब माफिया भारी सक्रिय है। शराब तस्करी के चलते हाल ही में लेवल थ्री बार के मैनेजर विनोद श्रीवास्तव की तस्करों ने हत्या भी कर दी थी। इस मामले में पुलिस अभी सभी हत्यारों को गिरफ्तार भी नहीं कर सकी है। इस बीच पुलिस अब इलाके में शराब की तस्करी करने वालों के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। हजीरा थाना पुलिस को इत्तला मिली थी कि इंटक मैदान हजीरा में अशोक चौहान अवैध शराब बेच रहा है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर निरमा वर्मा की टीम ने इलाके में घेराबंदी की और अशोक को छह पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com