CM शिवराज की नई नौटंकी 'दिल की बात' : नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
भोपाल। मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव में विपक्ष के निता अजय सिंह ने अपनी पूरी ताकत भाजपा को हराने के लिए झोंक दी है। उन्होंने शनिवार को डिंडौरी और मंडला में सभाओं को संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक बार फिर जनता के बीच जाकर सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से प्रतिमाह रेडियो कार्यक्रम ‘दिल से’ को नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अराजक स्थिति के दौर से गुजर रहा है और मुख्यमंत्री जनता का ध्यान मूल मुद्दे से हटाना चाहते हैं। उन्होंने सीएम पर सक्षम प्रशासन देने में असमर्थ रहने का भी आरोप लगाया है।
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि ऐसा क्या कारण है कि जिस व्यक्ति के पास पूरी ताकत हो, प्रशासन हो, अधिकार हो उसे दिल की बात कहने की क्या जरूरत है। उनके मन में दिल में जो भी हो उसे पूरा करने के लिए उनके पास पूरा अमला है। सिंह ने कहा कि वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री प्रशासन शासन चलाने में नाकाम हो गए हैं। उनका मोहभंग हो गया है। वे अक्षम हैं, इसलिए कभी उपवास पर तो कभी कहते है खेती मत करो, तो कभी कहते है अवैध उत्खनन रोकना असंभव है।
डिंडौरी के शाहपुरा और मंडला जिले में नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में 13 साल बाद राजस्व संबंधी मामलों की याद आ रही है, जबकि राजस्व समस्याओं के चलते न जाने कितने गांव के गरीब, किसान अपनी जान गवां चुके हैं। यह सरकार तभी सुनती है, जब कोई हादसा हो जाए। सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में जनता को इसका जवाब देना चाहिए, ताकि सरकार जाने कि प्रदेश में सुकून नहीं है, बस सिर्फ सुकून की बातें होती हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com