CM शिवराज भोपाल, विधानसभा अध्यक्ष होशंगाबाद में फहराएंगे झंडा
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, भोपाल
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री अपने गृह और प्रभार वाले जिलों में तिरंगा फहराएंगे। कुछ मंत्रियों को अन्य जिम्मेदारी भी सौपी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में और विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा होशंगाबादऔर विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह सतना जिले में तिरंगा फहराएंगे।
जिन मंत्रियों को अपने गृह जिले में झंडावंदन करने का मौका मिला है उनमें वित्त मंत्री जयंत मलैया दमोह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव सागर, जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया, लोक स्वास्थ्य मंत्री कुसुम महदेले पन्ना,स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह स्कूल शिक्षा,स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह मुरैना, महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, उर्जा मंत्री पारस जैन उज्जैन,खनिज एवं उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह भिंड,सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री संजय पाठक कटनी, पिछड़ा वर्ग तथास अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण एवं महिला बाल विकास राज्य मंत्री ललिता यादव छतरपुर, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सूर्यप्रकाश मीना विदिशा में तिरंगा फहराएंगे।
ग्वालियर में पवैया फहराएंगे तिरंगा
उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर, वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार सीहोर में, गौरीशंकर बिसेन छिंदवाड़ा में, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता सीधी, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी,पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य बड़वानी, लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह रायसेन, माया सिंह इंदौर, भूपेन्द्र सिंह जबलपुर, सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग राजगढ़ में तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा शेष जिलों में इस बार जिला कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे।
ये मंत्री प्रभार वाले जिलों में रहेंगे
खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे उमरिया,तकनीकी शिक्षा एवं स्कूल राज्यमंत्री दीपक जोशी रतलाम, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री शरद जैन सिवनी, पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा आगर मालवा में तिरंगा फहराएंगे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com