-->

Breaking News

Jio को टक्‍कर देने के लिए Rcom का ऑफर 299 रुपए में सबकुछ फ्री

मुंबई। लगभग एक साल पहले रिलायंस Jio की एंट्री के बाद से टेलिकॉम इंडस्‍ट्री में फ्री डाटा और कॉलिंग का जो ट्रेंड शुरू हुआ था वो अब भी बरकरार है।इस ट्रेंड में एयरटेल, वोडाफोन, आर कॉम और आइडिया समेत लगभग हर बड़ी टेलिकॉम कंपनियां शामिल हैं। रेस में बने रहने के लिए कंपनियां समय – समय पर खास ऑफर भी लॉन्‍च कर रही हैं। जियो को टक्कर देने के लिए अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन (Rcom)ने भी अपना नया प्लान पेश किया है।  इस प्लान में सबकुछ अनलिमिटेड मिल रहा है।

प्लान 299 रुपए का   
आरकॉम का यह प्लान 299 रुपए का है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड इंटरनेट और अनलिमिटेड मैसेज की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान को कंपनी ने एक महीने की वैलिडिटी के साथ निकाला है। रिलायंस कम्युनिकेशन ने इसके अलावा एक और प्‍लान लॉन्‍च किया है।

Rcom का रोजाना ऑफर   
इसके अलावा आरकॉम ने 193 रुपए का 'Rozana' नाम से एक और ऑफर लॉन्‍च किया है। इस ऑफर में कस्‍टमर्स को हर दिन 1 जीबी फ्री डाटा और 30 मिनट की फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इससे पहले सोमवार को कंपनी ने 'Get-Net'नाम से ऑफर लॉन्‍च किया था। इस ऑफर के तहत 147 रुपए में 28 दिन तक के लिए 28 जीबी डाटा मिलेगा। यानी हर दिन कस्‍टमर्स 1 जीबी डाटा का लाभ ले सकेंगे।

399रु. में मिलेगा84जीबी डाटा   
जियो के पिछले महीने लॉन्‍च 399 रुपए प्लान के तहत प्रीपेड कस्टमर्स को 399 रुपए में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 84 जीबी डाटा मिल रहा है। यानी हर दिन कस्‍टमर्स 1 जीबी डाटा यूज कर सकते हैं।  इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग फ्री और फ्री मैसेज की सुविधा मिल रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com