-->

Breaking News

वर्षो पुराना जनपद का दशहरा मैदान बना आवारा पशुओं तथा जुआरियों,शराबियो का अड्डा


राहुल तिवारी 

रीवा//जवा संवाददाता : जवा जनपद के दशहरा मैदान जिम्मेदारो की लापरवाही से बदहाली की कगार पर पहुंच गया है। कई दशक पुराना यह मैदान आज उबडख़ाबड़ स्थिति में है। इसके समतल नहीं होने से आयोजकों को परेशानी हो रही है।

बदहाली का आलम ये है कि मैदान की एक ओर के तीन तरफ जनपद की दुकानें है  और तो और इस मैदान में मेनगेट भी नहीं है। इस दौरान मैदान को लोग जनपद मैदान या दशहरा मैदान के नाम से जानते है। यहां सबसे बड़ा कार्यक्रम दशहरा उत्सव होता है, जिसमें 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन होता है।

इस ऐतिहासिक मैदान में वर्षो से रामलीला,यज्ञ,सभी विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होते चले आ रहे है। कोई भी सरकारी, गैरसरकारी,बैठक किसी प्रकार के मेले आदि कहने का मतलब समस्त प्रकार के सार्वजनिक कार्य इसी मैदान से होते है।

जवा का दशहरा मैदान देख-रेख के अभाव में बदहाल हो रहा है यहाँ बारिश के समय घुटने तक पानी भर जाता है और शाम होते ही शराबियो, जुआड़ियों का जमावड़ा लग जाता है जिससे अकेले आने जाने वाले लोगो को लूटपाट मारपीट का खतरा बना रहता है,और पशुओं का डेरा भी यहाँ दिनरात लगा रहता है भरी संख्या में आवारा पशु इस मैदान को अपना घर बनाये हुए है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने बताया कि ये ऐतिहासिक मैदान जवा की विशेष पहचान है हर पार्टियों के राजनैतिक कार्यक्रम भी इसी मैदान में होते है फिर भी यह मैदान अव्यवस्थाओं का शिकार है।

कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी से हमारे संवाददाता राहुल तिवारी द्वारा इस मैदान के विषय में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हम इस  मैदान को संवारने के लिये प्रयास कर रहे हैं इसके लिए जनपद अधिकारियो और क्षेत्र के विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से इसके विकास के लिए सहयोग मांगेंगे,और हमारा प्रयाश ही यही रहेगा की दशहरा के पहले मैदान की हालत सुधर जाय।




No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com