कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय हनुमना का औचक निरीक्षण
रीवा : कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने आज तहसील कार्यालय हनुमना का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व न्यायालय में प्रकरणों की अद्यतन स्थिति एवं आरसी एमसी पार्टल में दर्ज प्रकरणों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिये कि काफी दिनों के लंबित प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकृत करायें तथा कार्यालय को व्यवस्थित रखते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने अविवादित बंटवारा, नामांतरण व सीमांकन के विषय में तहसीलदार से जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर प्राथमिक पाठशाला पटरिया (मउगंज) पहुंची और अध्यापन कार्य देखा। उन्होंने बच्चों से पाठ पढ़वाया तथा उपस्थित शिक्षकों से नियमित स्कूल पहुंचने के विषय में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यालय में स्वच्छता रखने के भी निर्देश दिये।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com