स्वयंसेवकों ने गणवेश की तैयार, पथ-संचलन कल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उज्जैन द्वारा विजयादशमी उत्सव का आयोजन
उज्जैन। शारदीय नवरात्रि में शक्ति उपासना के पश्चात संपूर्ण समाज के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उज्जैन द्वारा ३० सितम्बर, शनिवार को विजयादशमी उत्सव मनाया जाएगा। विगत माह में कार्यकर्ताओं ने नगर की ५५ बस्तियों में योजनाबद्ध सघन संपर्क कर स्वयंसेवकों के स्वयं के व्यय से गणवेश में संघ की नई फुल पेंट, सफेद कमीज, संघ की काली टोपी, नया पट्टा, काले जूते, दण्ड तैयार करवाया है। कार्यक्रम प्रात: ८ बजे क्षीरसागर स्टेडियम में स्वयंसेवकों के निर्धारित गणवेश में एकत्र होकर प्रारंभ होगा। ध्वजारोहण के बाद तय कार्यक्रमों के साथ उत्सव के मुख्य अतिथि महर्षि उत्तम स्वामीजी महाराज, बांसवाड़ा और मुख्य वक्ता श्री परागजी अभ्यंकर, अखिल भारतीय सेवा प्रमुख का उद्बोधन होगा। इसके पश्चात् स्वयंसेवक आनिकिनी एवं वाहिनी रचना में संघ के घोष-दलों द्वारा संघ की धुनों पर क्षीरसागर मैदान से प्रारंभ पथ संचलन में चलते हुए निर्धारित मार्ग त्रिमूर्ति टॉकीज, कुशलपुरा, प्रेमछाया परिसर, चामुण्डा माता चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा, गोकुल दुग्धालय चौराहा, तोपखाना, महाकाल घाटी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सतीगेट, कंठाल, सेंट्रल कोतवाली होकर पुन: क्षीरसागर मैदान पहुँचेंगे, जहाँ ध्वजावतरण पश्चात् संचलन समाप्त होगा। संपूर्ण समाज द्वारा पथ संचलन का पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस विजयादशमी उत्सव में मातृशक्ति, समस्त समाजजन के साथ समाज प्रमुखों, विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य समाजजनों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है, जिनके लिए क्षीरसागर स्टेडियम के अलग-अलग द्वार से प्रवेश होगा। जानकारी महानगर संघचालक श्रीपाद जोशी ने दी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com