विजय दशमी पर्व असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजयः चौहान
प्रवीण तिवारी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने विजय दशमी के मांगलिक पर्व पर जन-जन के मंगल की कामना की है। उन्होंने कहा कि अवधारणा है कि नवरात्रि के दौरान ही श्रीराम और रावण का युद्ध हुआ था और नवरात्रि के समापन दशमी के दिन रावण पर विजय प्राप्त की थी, इसलिए दशहरा का दिन सभी कार्यो के लिए शुभ माना जाता है। जन-जन पर्व के आल्हाद में कत्र्तव्य पथ पर अग्रसर होता है।
उन्होंने कहा कि श्रीराम धर्म और आदर्श की प्रतिमूर्ति है। उनकी कत्र्तव्य परायणता, त्याग ने ही भरत को जनसेवक के रूप में विरागभाव से राज्य संचालित करने की प्रेरणा दी। राम ने जब वन गमन किया प्रजा व्याकुल थी उनके साथ सीता माता और भाई लक्ष्मण थे। उन्होंने पगडंडी नापते हुए अत्याचार का सामना किया। समाज में समरसता का विस्तार कर समर्थन जुटाया और रावण के अत्याचारों से मुक्ति दिलायी। भौतिक, दैविक आपदाओं का श्री राम ने अविचलित हुए बगैर साहस के साथ सामना किया और विजय पायी। राज्यारोहण और 14 वर्ष के वनवास की आज्ञा पर उनका सौम्य शालीनता, धैर्य और साहस समान रहा। यह हमारे लिए बड़ा संदेश है।
चौहान ने कहा कि विजय दशमी रामजी की रावण पर अभूतपूर्व विजय का उत्सव है जो हमें कत्र्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आज हमारे सामने गरीबी, निरक्षरता जैसी जो चुनौतियां है उनको देश निकाला देने के लिए सभी को साथ लेकर जुटना है। उन्होंने पार्टी जन को दशहरा की बधाई देते हुए समाज सेवा में निरंतर तत्पर रहने का आव्हान किया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com