-->

Breaking News

शहीदों को भुला नहीं सकते : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर


केंद्रीय मंत्री ने किया शहीद नाहरसिंह की प्रतिमा का अनावरण
मुरैना :  जो लोग देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। उनको भूला नहीं सकते, इसलिए भोपाल में प्रदेश सरकार द्वारा शहीद स्मारक बनाया गया है जिसमें देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले व्यक्तियों के संपूर्ण जीवन पर आधारित एवं स्टेचू संग्रहित किए गए हैं।जब तक आतंकवाद, नक्सलवाद का खात्मा नहीं हो जाएगा, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पोरसा विकासखंड के ग्राम सेंथरा बाढई में सीआरपीएफ द्वारा आयोजित शहीद नाहरसिंह की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर कही।

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 80वीं बटालियन छत्तीसगढ में तैनाती के दौरान 11 मार्च 2014 को नक्सलियों के साथ मुठभेड में देश की रक्षा करते हुए सिपाही नाहरसिंह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनके सम्मान एवं यादगार के लिए उनके गांव में यह प्रतिमा स्थापित की गई है जिससे युवा पीढ़ी देश सेवा के दौरान शहीद हुए जवान से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि मुरैना एवं भिंड के युवा अधिकतर देश की रक्षा के लिए बॉर्डरों पर तैनात हैं। सरकार की मंशा है कि जब तक आतंकवाद, नक्सलवाद का खात्मा नहीं हो जाएगा तब तक चैन से नही बैठेंगे । स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह ने कहा कि  सिपाही नाहरसिंह देश की रक्षा करते शहीद हुए हैं। मैं उनके माता-पिता को नमन करता हूं, जिनके सपूत ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।  कार्यक्रम में सीआरपीएफ के आईजी पंकज कुमार ने शहीद नाहर सिंह की संपूर्ण घटना से अवगत कराया। कार्यक्रम के प्रारंभ में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शहीद की पत्नी को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया एवं उनके परिजनो का भी सम्मान किया।इस अवसर पर भिंड सांसद भागीरथ प्रसाद, विधायक सत्यप्रकाश सखवार, सत्यपाल सिंह सिकरवार, महापौर अशोक अर्गल, पशु एवं कुक्कट पालन निगम के अध्यक्ष मुंशीलाल, महिला आयोग की सदस्य संध्याराय, सीआरपीएफ के डीआईजी आरसी मीणा, कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com