रीवा : मीटर रीडर अपनी मांगों को लेकर माँग पूरी ना होने पर किया जाएगा धरना प्रदर्शन
रीवा : रीवा जिले के समस्त मीटर वाचक मध्य प्रदेश आवाहन पर जुलाई माह 2017 में अपनी मांगों को लेकर 47 दिनों तक काम बंद हड़ताल के बाद प्रदेश के उर्जा मंत्री माननीय श्री पारस जैन के मौखिक आश्वासन पर मीटर वाचको एक माह के लिए अपनी हड़ताल स्थगित कर दी थी परंतु इसके उपरांत आज दिनांक तक मीटर वाचकों के हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है इसके विपरीत आज दिनांक 8 मई 2017 को श्रम कल्याण केंद्र पावर हाउस गल्ला मंडी में दक्षता (फोटो मीटर रीडिंग)का आयोजन किया गया जिसमें कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मीटर वाचकों से जिनहे 3000 से 35 सो रुपय परिश्रमिक कंपनी द्वारा दिया जा रहा है एवं अधिकारियों द्वारा 10000 से 15000 का स्मार्टफोन मीटर वाचकों को अपने पैसे से खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा कहां जा रहा है कि दक्षता (फोटो मीटर रीडिंग) का कार्य करें इसके लिए हमारा प्रदेश नेतृत्व कड़ी निंदा करता है एवं कंपनी से मांगों पर तत्काल विचार करने का अनुरोध करता है मांगे मीटर बस पु को कंपनी का कर्मचारी मानते में नियंत्रण 15000 से 20000 प्रति माह फिक्स वेतन दिया जाए मीटर वाचक को कंपनी कर्मचारी के तहत पीएफ कटौती की जाए एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए मीटर वाचकों की सेवा अवधि 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष की जाए एवं समय पर नियमों में संशोधन के कारण कार्य से प्रथक किये गए मीटर वाचक को काम में वापस लिया जाए मीटर वाचको दक्षता फोटो मीटर रीडिंग के कार्य करने हेतु तैयार है परंतु नहीं स्मार्टफोन कंपनी के द्वारा उपलब्ध कराया जाएं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com