-->

Breaking News

रीवा : अधिवक्ता संघ जिला रीवा के आंदोलन के 12 दिन आज आम सभा का आयोजन किया गया


रीवा : अधिवक्ता संघ जिला रीवा के आंदोलन के 12वे दिन ग्राम सभा का आयोजन अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री राजेंद्र पांडे की अध्यक्षता में किया गया आमसभा में विषय परवेश कराते हुए अधिवक्ता संघ राजेंद्र पांडे ने कहा कि अधिवक्ता संघ के 12वे दिन के आंदोलन पश्चात स्थिति निर्मित हुई है कि वर्तमान न्यायालय भवन के सामने 129x103 वर्ग मीटर जिला प्रशासन द्वारा न्यायालय के नए भवन हेतु आवंटित किए जाने का प्रस्ताव किया है उक्तव 129x103 मीटर भूमि में गंगा कछार, SP ऑफिस आर.ई. एस ऑफिस व डीपीओ आफिस मिलाकर भूमि सम्मिलित है श्री पांडे ने बताया कि प्रस्तावित भूमि का प्रस्ताव माननीय उच्च न्यायालय के सम्मुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश के माध्यम से भेजा जाएगा तभी कोई निर्णय संभव हो पाएगा श्री पांडे ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में निर्णय के पूर्व विधानसभा को विषय की जानकारी देते हुए राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य शिवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि माननीय मुख्य न्यायाधीश भवन समिति प्रमुख श्री विजय पाल द्वारा शासन द्वारा भूमि प्राप्त कराए जाने पर अधिवक्ताओं को इच्छा अनुसार न्यायालय भवन का निर्माण कराया जा सकता है। आम सभा सर्व श्री राकेश निगम, जनेन्द्र मिश्रा ,वीरेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह, राजेंद्र पटेल, रामाश्रय जयसवाल ,शारदा प्रसाद मिश्रा ,अनिल मिश्रा व राघवेंद्र मिश्रा, राम लक्ष्मण सिंह, अनूप त्रिपाठी ,निरुल हसन खान आदि प्रमुख थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com