Breaking News

जबलपुर : विक्टोरिया अस्पताल में सुबह-सुबह हंगामा


जबलपुर। विक्टोरिया अस्पताल में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ट्रेनी नर्स ने शोर मचाते हुए यहां के एक कर्मचारी पर काम दिलाने के बदले आबरू मांगने का आरोप लगा दिया। हंगामे के बाद अस्पताल के आला अधिकारी इस मामले को दबाने की जुगत में नर्स के आरोपों की जांच करने की बात कहने लगे। ट्रेनी नर्स ने विक्टोरिया अस्पताल के कम्पाउंडर सीपी बैरागी पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते कई दिनों से उक्त कर्मचारी उसके पीछे लगा हुआ था। नर्स जॉब की तलाश कर रही थी इस बात की भनक लगते ही कम्पाउंडर ने काम दिलाने की वादा करते हुए उसे झांसा दिया। नर्स ने बताया कि वह अस्पताल का ही कर्मचारी था लिहाजा उस पर भरोसा करते हुए वह उसके बताए हुए जगह पर यानि कोठारी अस्पताल पहुंची। बैरागी कोठारी अस्पताल से उसे लेकर तिलवाराघाट पहुंच गया और नर्स से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। उसका इरादा भांपते ही नर्स किसी तरह वहां से उक्त कर्मी से पीछा छुड़ाते हुए अपने घर पहुंची। आज सुबह विक्टोरिया अस्पताल पहुंचकर उसने इस कर्मचारी की घिनौनी मांग का भांड़ाफोड़ कर दिया। इसी बात पर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा मचा रहा। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com