-->

Breaking News

नवरात्रि में मिल सकती हैं कमलनाथ को प्रदेश की कमान


नई दिल्ली/ भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में एक बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के केन्द्रीय प्रभारी मोहन प्रकाश को आज शनिवार को हटा दिया है। इसी के साथ आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक बाबरिया को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

मोहन प्रकाश के खिलाफ प्रदेश के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, सुरेश पचौरी वगैर पार्टी हाई कमान से लगातार शिकायते कर रहे थे। पार्टी हाई कमान प्रदेश में बदलाव के तहत कमलनाथ को अरुण यादव की जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाह रही है। कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए मोहन प्रकाश को हटाने की शर्त रखी थी।

मोहन प्रकाश के हटने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव की जगह कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के लिए रास्ता साफ हो गया है।

मोहन प्रकाश एक लंबे समय से मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी थे। इनके प्रभारी रहते हुए कांग्रेस की मध्यप्रदेश में इतनी दुर्गती हुई जितनी पहले कभी नहीं हुई। कांग्रेस लगातार प्रदेश में चुनाव पर चुनाव हार रही थी। लोकसभा से लेकर विधानसभा और नगरीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर हो रही थी।

गुजरात से तालुक रखने वाले दीपक बाबरिया राहुल गांधी के किचन कैबिनेट के मेम्बर के रूप में जाने जाते हैं। उम्मीद की जा रही है कि दीपक बावरिया के नए प्रभारी बनने के साथ ही कांग्रेस में एक नई जान आने की उम्मीद है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com