-->

Breaking News

चित्रकूट में BJP किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक जारी


सतना। चित्रकूट में भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति की बैठक शनिवार सुबह शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कन्या पूजन कर इसका शुभारंभ किया। प्रदेश के कई मंत्री भी चित्रकूट पहुंचे हैं। सीएम भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।

साधना सिंह रीवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंची अज्ञैर माता शारदा के दर्शन करने के बाद चित्रकूट रवाना हो गई। इस दौरान कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसने को सतना से चित्रकूट जाते हुए पायलट वाहन नहीं मिले। जिसके बाद मंत्री को अकेले अपनी ही कार से चित्रकूट पहुंचे। दो दिवसीय बैठक की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चित्रकूट पुलिस ने सात सौ जवान तैनात किए हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम नरेंद्र मोदी औश्र सीएम शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा चित्रकूट भगवान राम की तपोभूमि और राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख की कर्मभूमि है। यहां दीन दयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ में चल रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com